Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गेम खेलते समय कूयें में गिरी मोबाइल, निकालने उतरे 3 युवकों की मौत



गेम खेलते समय कूयें में गिरी मोबाइल, निकालने उतरे 3 युवकों की मौत
यूपी डेस्कः थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने के चक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। गैस रिसाव होने के चलते तीनों की मौत हो गई। रेस्क्यू के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। जानकारी मिली है कि शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला पौपी निवासी ध्रुव, अजय, चन्द्रवीर तीनों दोस्त कुएं के किनारे खड़े थे तभी अजय का मोबाइल कुएं में गिर गया। 


मोबाइल निकालने के लिए तीनों 40 फीट गहरे सूखे कुएं में उतर गए। जहां अंदर घुसने के बाद वह बाहर नहीं निकल सके। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन उसके बाद आवाज नहीं आई। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, एडीएम विशु राजा, एसडीएम गजेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। आक्सीजन लगाकर कुएं में पुलिसकर्मियों को अंदर उतारा गया। तीनों को बाहर निकालकर संयुक्त जिला अस्पताल शिकोहाबाद भेजा गया। जहां डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आपस में चाचा और भतीजे हैं। अपर जिलाधिकारी विशु राजा का कहना है कि सभी मृतकों के परिवारों को दैवीय आपदा के मद से 4 लाख रुपये दिलाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। तीनो युवक मोबाइल पर गेम खेेल रहे थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad