Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मां की हत्या कर बेटे ने बेड में छिपाई लाश



मां की हत्या कर बेटे ने बेड में छिपाई लाश
यूपी डेस्कः
कानपुर के रावतपुर में बड़े बेटे ने मां उर्मिला सचान की दुपट्‌टे से गला कसकर हत्या कर दी और बॉडी बेड के अंदर भर दी। रावतपुर में रहने वाले सुभाष सचान मार्केटिंग का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। सुभाष इन दिनों बरेली में हैं। घटना उस वक्त हुई जब छोटा बेटा स्कूल गया था। वापस आया तो मां को ढूढ़ने लगा। उसका बड़ा भाई कुछ बताने को नही तैयार था। 


वह काफी देर तक मां को ढूंढता रहा। इसके बाद जब छोटा बेटा मां के कमरे में गया, तो वो उसे बेड के बाहर दुपट्‌टा फंसा देखा। इस पर उसने बेड खोला, तो अंदर मां बेहोश पड़ी थीं। इसके बाद छोटे बेटे ने मामा और पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस पहुंची, तो मां की सांसें चल रही थीं। पुलिस मां को अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी बड़ा बेटा 12वीं का स्टूडेंट है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उर्मिला सचान, दो बेटे थे। 


बड़े बेटा 12वीं का छात्र है। जबकि छोटा बेटा अमन सचान 11वीं में पढ़ता है। दोनों आर्मापुर के केंद्रीय विद्यालय-2 में पढ़ते हैं। छोटे बेटे अमन ने बताया- मैं आज सुबह स्कूल गया था। बड़े भइया स्कूल नहीं गए थे। वो घर पर ही थे। मेरी ड्यूटी सुबह बर्तन साफ करने की थी, जबकि भइया का काम झाड़ू लगाना था। मैं लेट हो रहा था, इसलिए बिना बर्तन साफ किए स्कूल चला गया। इस पर मां ने बड़े भइया से कहा कि वो बर्तन साफ कर दे। इस पर भाई का मां से झगड़ा हो गया। उसने मां का उसके ही दुपट्‌टे से गला कस दिया। बटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। photo urmila sachan


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad