Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी, बी टेक पास सहित 3 गिरफ्तार



तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी, बी टेक पास सहित 3 गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर नोएडा के एक व्यक्ति से 3 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक उच्च शिक्षित इंजीनियर को भी गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए अपना खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। 


पुलिस के अनुसार इस काम के बदले में इंजीनियर को लगभग एक लाख रुपए कमीशन के रूप में प्राप्त हुए थे। इस संबंध में एडीसीपी साइबर क्राइम श्रीमती मनीषा सिंह ने उक्त घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के सेक्टर 27 के रहने वाले एक व्यक्ति ने इसी महीने के 12 तारीख को साइबर क्राइम पुलिस थाना में शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर 3 करोड़ 26 लख रुपए की ठगी किए जाने सूचना दी। एडीसीपी के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और जांच करने के उपरांत यह ज्ञात हुआ कि ठगो ने खुद को तथा कथित “रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड“ व “रेट फाइन इंडिया इक्विटी फंड“ के कर्मी खुद को बताया।


बेरोजगार इंजीनियर को भी कमाईं का लालच देकर अपने झांसी में ले लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठगी में शामिल तीनों आरोपियों को शनिवार को नोएडा स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों में एक हरियाणा के गुड़गांव का पुनीत है जो बी टेक है, दुसरा गाजियाबाद जिले के लोनी का हिमांशु और ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव का विजय चौधरी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पुनीत कम्प्यूटर साइंस से बीटेक पास है जबकि दोनों अन्य आरोपी आठवीं पास है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को जेल भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad