बभनान- गौर स्टेशन के बीच मिली बुजुर्ग की लाश
बस्ती, 29 जून। बभनान गौर रेलवे स्टेशन के बीच सुमही गांव के पास एक लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव पैकोलिया पुलिस ने बरामद किया है। रविवार की सुबह शौच करने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। धीरे-धीरे यह बात दूर तक फैल गई और वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई। इसी बीच दिवंगत की पहचान लोगों ने गौर थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी राम मूरत पुत्र रामसमुझ (80) के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में दिवंगत अवसाद में रहता था। सन्तान के नाम पर केवल दो बेटियां थीं। वह घर पर एक बेटी व पत्नी के साथ रहता था।
बभनान- गौर स्टेशन के बीच मिली बुजुर्ग की लाश
June 29, 2025
0
Tags












Post a Comment
0 Comments