Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा ने मनाया महारानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस



सपा ने मनाया महारानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस
बस्ती, 24 जून।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को महारानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में मनाया गया। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ने रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला।


कहा कि हमारे देश की वो वीरांगना हैं, जिन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध कर वीरगति को प्राप्त किया। वह बहुत ही बहादुर और साहसी महिला थीं। मो. स्वालेह, जमील अहमद, रन बहादुर, मो. सलीम, संजय गौतम, गीता भारती, पंकज निषाद, जोखू लाल, अरविन्द सोनकर, रिन्टू यादव आदि ने कहा  कि रानी दुर्गावती का जन्म पांच अक्तूबर 1524 को प्रसिद्ध राजपूत चंदेल सम्राट कीरत राय के परिवार में हुआ। इनका जन्म चंदेल राजवंश के कालिंजर किले में जोकि वर्तमान में बांदा उत्तर प्रदेश में स्थित है, में हुआ। 


भारत भूमि पर जन्म लेने वाली रानी दुर्गावती के साहस और वीरता की भी गाथाएं भरी पड़ी है. यह बात अलग है कि उन्हें इतिहास में वह स्थान और सम्मान नहीं मिला जो अन्य राजाओं और रानियों की वीरता को मिला है। महान वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने हाथों से अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुये सपा के वरिष्ठ नेता जावेद पिण्डारी ने कहा कि गोड़वाना की रक्षा के लिये रानी दुर्गावती ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। रानी दुर्गावती की बीरता को सदैव स्मरण किये जाने की आवश्यकता है। 


रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से हनुमान चौधरी, नितराम चौधरी, भोला पाण्डेय, राजदेव, नीलू सिंह, तूफानी यादव, रमेश गौतम, लालमन यादव, रितिक, रईस, रामजीत यादव, प्रशान्त यादव, विजय लक्ष्मी, दिनेश तिवारी, राहुल सिंह, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मंशाराम कन्नौजिया, युनुस आलम, इरशाद अहमद, विश्वम्भर चौधरी, राजेश यादव, गौरीशकर, तनवीर, रहमान सिद्दीकी, अशोक यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad