Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बैंक कर्मी के साथ हुई लूट मामले में 4 और अभियुक्त गिरफ्तार


बैंक कर्मी के साथ हुई लूट मामले में 4 और अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, 27 जून। परसरामपुर व वाल्टरगंज पुलिस टीम तथा स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ग्रामीण बैंक मैनेजर व फील्ड ऑफिसर के अपहरण व लूट काण्ड में शामिल अन्य 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिमन्यु सिंह (25) पुत्र धनन्जय सिंह निवासी लजधटा थाना छावनी जनपद बस्ती, राज चौधरी (19) पुत्र ओमप्रकाश चौधरी निवासी ग्राम ककरहिया थाना हरैया जनपद बस्ती, राज कुमार यादव उर्फ निशोक यादव (19) पुत्र रामउजागिर यादव निवासी लोहरौली (जीतीपुर) थाना पैकोलिया जनपद बस्ती तथा मनीष तिवारी उर्फ श्याम तिवारी (25) पुत्र ओम प्रकाश तिवारी निवासी रेवरादास थाना हरैया जनपद बस्ती शामिल हैं।


परसरामपुर क्षेत्रान्तर्गत कोहरायें से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त मनीष तिवारी उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व में 07 अभियोग, थाना छावनी, दुबौलिया, हरैया जनपद बस्ती व जनपद अयोध्या में, अभियुक्त राजकुमार यादव उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व में 06 अभियोग- थाना पैकोलिया, थाना हरैया बस्ती, थाना छपिया गोण्डा तथा अभियुक्त अभिमन्यु सिंह उपरोक्त पर पूर्व में 02 अभियोग थाना हरैया व थाना पैकोलिया बस्ती पर विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।


पूरा वाकया जानिये

पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जीतीपुर स्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक रवि तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी निवासी साकेतपुरी कालोनी अयोध्या द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि 21 जून को वह शाखा जीतीपुर से नियमित रूप से शाम लगभग 17.30 बजे अपने गृह निवास स्थान के लिये निकले और वाहन से जीतीपुर परसरामपुर रोड पर निकलकर गोपीनाथपुर बाजार से आगे बढ़े, तभी 02 मोटर साइकिल से चार लोग उनकी कार को हाथ देकर रोके। शीशा खोलते ही एक व्यक्ति द्वारा वादी को टेकअप करते हुए पिछली सीट पर बैठा दिया तथा खुद कार चलाने लगा। 


कार में सह प्रबन्धक रसिक भारती भी बैठे थे, जब उनके द्वारा व वादी द्वारा विरोध किया गया तो कार में बैठे 02 व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए गाडी मोड़ कर सुनसान जगह शमशान घाट ले गये, मारे पीटे, गले की सोने की चेन व 02 अंगूठी ले लिये तथा पॉकेट में रखे 3000 रूपये एवं गाडी में बैठे रसिक भारती का 2500 रूपये भी निकाल लिये। सुबह 22 जून को दिन के करीब 1.30 बजे गाडी व चाभी देते हुए वादी व सह प्रबन्धक को भगा दिये। इससे पहले घटना से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में दो अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad