Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

टैक्स दे जनता, मौज मारे अफसर, बुनियादी सुविधायें भी मयस्सर नहीं



टैक्स दे जनता, मौज मारे अफसर, बुनियादी सुविधायें भी मयस्सर नहीं
बस्ती 23 जून।
जनता अपनी गाढ़ी कमाई का करीब आधा हिस्सा किसी न किसी रूप में सरकार को दे रही है, लेकिन जनता को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिये तरसना पड़ रहा है। नगर पालिका से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मड़वानगर मोहल्ले में लोग महीनों से जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं। ग्राम प्रधान, नगरपालिका और जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता के चलते हजारों घरों की आबादी वाले मड़वानगर माहल्ले के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। 



स्थानीय नागरिकों की शिकायत डीएम, एडीएम, ईओ नगरपालिका, सीडीओ और सांसद रामप्रसाद चौधरी, विधायक महेन्द्रनाथ यादव, भाजपा अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा तथा मुख्य मंत्री पोर्टल तक पहुंची। हैरानी है कि इनमे किसी का पावर काम नही किया जो जनता को समस्या से छुटकारा दिला सके। ग्रामीण फरियाद करके थक गये हैं। स्थानीय निवासियों का धैर्य टूट रहा है, बीती रात पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बड़ी घटना बच गई। ये सड़क आगे दो बड़े स्कूल सेंट बेसिल, महर्षि विद्या मंदिर को भी जोड़ती ती है। कुछ बच्चे भी इधर से गुजरते हैं। कीचड़युक्त जलजमाव में उनके कपड़े खराब होते हैं और वे चोटिल भी होते हैं। 


बार बार शिकायत पर भी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्ले के अमरेश शुक्ला, सुनील कुमार पाण्डे, सतीश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, उदय शंकर श्रीवास्तव का कहना है कि स्थानीय प्रशासन चाहे तो तत्काल समस्या से निजात मिल सकती है। लोगों का कहना है कि अब सीधे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे। नवीन श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मनीष कुमार, आशीष गौतम, सुरेश कुमार, आशीष गौतम, हर्ष बरनवाल, राम सुंदर, विवेक कुमार, नवीन श्रीवास्तव, गुलाब भट्ट, मनीष चौधरी सैकड़ों लोगों ने अफसरों की उदासीनता पर नाराजगी जाहिर की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad