Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अवैध कब्जा रोकने की मांग



अवैध कब्जा रोकने की मांग
बनकटी, बस्ती (बीपी लहरी) नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया श्रीनेत निवासी राम महेश पुत्र गजई ने पुलिस अधीक्षक को आनलाइन दिये गये प्रार्थना पत्र में लिखा है कि प्रार्थी पिछले चार माह से जब जब थाने पर अपने जमीन पर अवैध कब्जा निर्माण करने की शिकायत करता है तो पुलिस उल्टा हमें और हमारे परिजनों को थाने पर बैठाकर उत्पीड़न करती है। साथ ही विपक्षियों फौजदार पुत्र अभिराज व सरोज पत्नी विजय बहादुर यादव से अवैध कब्जा निर्माण कराने हेतु संरक्षण दिया जा रहा है। 


जब की वह जमीन मेरी पुस्तैनी है। शिकायत कर्ता ने यह भी लिखा है कि विपक्षी गण लाठी-डंडों के साथ निरंकुश होकर अवैध कब्जा निर्माण कर टीन शेड बनाने का हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं जिसे तत्काल प्रभाव से रोकवाया जाना आवश्यक व न्यायसंगत है। इस मामले में थानाध्यक्ष थाना नगर चंदन कुमार ने पूंछने पर बताया कि हम अभी इसी मामले के अवैध कब्जा निर्माण को रोकवाकर वापस आ रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad