Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैर मान्यता विद्यालयों पर कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की चेतावनी



गैर मान्यता विद्यालयों पर कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की चेतावनी
बस्ती, 28 जून।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने विद्यालय मर्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर विद्यालय मर्ज न कराने की बात कही। ब्लॉक संसाधन केंद्र सल्टौआ पर जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विद्यालय मर्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 


रुधौली ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष शिवरतन, गौर में अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, विक्रमजोत में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बनकटी में अध्यक्ष सुरेश गौड़ और दुबौलिया में मंत्री दिनेश सिंह, कुदरहा में अध्य्क्ष सनद पटेल साऊघाट में अध्य्क्ष अशोक यादव, रामनगर में रवि प्रताप सिंह  के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा गया। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में शासन द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को गलत तरीके से मर्ज करने की योजना बनाकर गरीब शोषित परिवार के बच्चों को 2 से 3 किलोमीटर दूर के विद्यालय पर भेजा जा रहा है। इस कार्य प्रणाली से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से वंचित करके शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 


अधिकांश विद्यालय ऐसे हैं जहां एकल शिक्षक के बावजूद शिक्षकों ने अपनी मेहनत से वहां 40 से 50 की संख्या बनाए रखा है। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग गैर मान्यता विद्यालयों पर मेहरबान है पूरे जनपद में एक भी गैर मान्यता के विद्यालय ना तो बंद कराए गए और न ही उन पर कोई विधिक कार्रवाई की गई। जिसका सीधा प्रभाव परिषदीय विद्यालयों पर पड़ रहा है यदि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद कर दिए जाए तो बड़ी संख्या में विद्यालय मर्ज होने से बच जाएंगे और उनके अभिभावकों का भी आर्थिक शोषण नहीं होगा। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से चंद्रशेखर पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, मनीष मिश्र, प्रभाकर पटेल, गोविन्द, रीना कन्नौजिया, सविता पाण्डेय, रेहाना परवीन सहित अनेको शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad