Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रभारी डॉक्टर ,स्टाफ तथा निजी दवा विक्रेताओं पर फूटा आशाकर्मियों का गुस्सा



प्रभारी डॉक्टर ,स्टाफ तथा निजी दवा विक्रेताओं पर फूटा आशाकर्मियों का गुस्सा
बस्ती, 27 जून।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तान गंज के प्रभारी डॉक्टर ,स्टाफ तथा निजी दवा विक्रेताओं के खिलाफ आशा कर्मियों ने आशा, संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। संगठन की जिला अध्यक्ष नीलम शुक्ला और कप्तान गंज विकास खंड की अध्यक्ष अन्नपुर्णा चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई आशा ,संगिनी कर्मियों ने स्वास्थ्य प्रशासन के अपमान जनक व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया। 


कहा कि वे भी स्वास्थ्य प्रशासन की ही कड़ी है जिनकी पहुंच प्रति 1000 आबादी तक है उनके साथ सौतेला व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं होगा। हम अपनी मेहनत का भुगतान उसी कोषागार से प्राप्त करते है जिससे अन्य लोग,ऐसे में आशा और संगिनी को सम्मान देना ही होगा।मांग पत्र में अनाधिकृत निजी व्यक्तियों के अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगाने।सीएचसी के गेट पर ही अवैध रूप से संचालित दुकानों के हटाए जाने सहित अन्य मांगे शामिल है। 


आशाएं 09 जुलाई को ट्रेड यूनियनों की अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन करती है। सीटू नेता कामरेड के के तिवारी ने कहा कि आशा,संगिनी पर उत्पीड़नात्मक रवैया बर्दाश्त नहीं होगा आशा कर्मचारी यूनियन आशाओं के जायज मांग के साथ है।कहा कोरोना के दौर में फ्रंट लाइन वॉरियर का सम्मान  हासिल कर चुकी आशाओं के साथ अपमान जनक व्यवहार स्वीकार्य नहीं होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य को जन पक्षधर होना ही पड़ेगा। प्रदर्शन में सीटू नेता कामरेड के के तिवारी, नीलम शुक्ला, कनक लता, दुर्गावती, अन्नपुर्णा चतुर्वेदी, मीना, दुर्गेश नंदिनी, पुष्पावती देवी, रंभा पल, वंदना, राज मती, सुनीता आदि शामिल रही।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad