Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुहागरात में चाकू दिखाकर शौहर को डराया, कहा छूना मत, मै किसी की अमानत हूं



सुहागरात में चाकू दिखाकर शौहर को डराया, कहा छूना मत, मै किसी की अमानत हूं
यूपी डेस्कः
सुहागरात में नई दुल्हने दूध का गिलास देकर अपने शोहर का स्वगात करती हैं। लेकिन बदले जमाने मे सुहागरात में दूल्हन हाथ में चाकू लेकर बैठी थी, शौहर कमरे में दाखिल हुआ तो उसने तुरन्त कहा मुझे छूना नहीं वरना तुम्हारे 35 टुकड़े करूंगा। शौहर ने कभी नही सोचा होगा कि उसका पाला ऐसी दुल्हन से पड़ेगा। लेकिन बदले जमाने में कुछ भी असंभव नही है। मामला प्रयागराज का है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के नैनी इलाके में रहने वाले कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा गांव की रहने वाली सितारा निषाद से हुई थी। कोई नहीं था कि कुछ गलत होने वाला है। लेकिन शादी की पहली रात यानी सुहागरात पर कप्तान ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह कमरे में गया, पत्नी सितारा ने उसे चाकू दिखाकर धमकी दी कि,“मुझे मत छूना, वरना 35 टुकड़े करूंगी। मैं किसी और की अमानत हूं।“ कप्तान के मुताबिक, वह डर के मारे कमरे में सोफे पर सो गया और सितारा पलंग पर। 


उसने दावा किया कि ऐसी धमकी उसे लगातार 3 रातों तक मिलती रही। फिर उसने अपनी मां को सब कुछ बता दिया। जब मीडिया ने दुल्हन सितारा निषाद से बात की, तो मामला पूरी तरह उलटा नजर आया। सितारा ने कहा कि वह 30 अप्रैल को खुशी-खुशी विदा होकर ससुराल आई थी। लेकिन जैसे ही वह पति कप्तान के कमरे में पहुंची, उसने उसे शराब के नशे में धुत पाया। सितारा के मुताबिक, “उसने मुझे बताया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और 7 साल की एक बेटी भी है। उसने अपनी पत्नी की फोटो भी दिखाई।“ 


जब सितारा ने भी ईमानदारी से बताया कि शादी से पहले उसकी किसी लड़के से बात होती थी, तो कप्तान ने नाराज होकर उसे मारा और पूरी रात कमरे के कोने में बैठाए रखा।“मैं प्यास से तड़प गई, लेकिन मुझे पानी तक नहीं दिया गया। मजबूर होकर बाथरूम का पानी पीना पड़ा।“ यह सिलसिला 3 दिन चला, जिसके बाद वह मौसी के घर (झूंसी) भाग गई और 12 दिन तक वहीं छिपी रही। सितारा ने आरोप लगाया कि अब कप्तान झूठी कहानी गढ़कर उसे बदनाम कर रहा है और लगातार धमकी दे रहा है कि अगर वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, तो वह उसे मार डालेगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad