Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के काफिले पर हमला



नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के काफिले पर हमला
गोरखपुर 26 जून।
गोरखपुर विरासत गलियारा का दौरा करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं और व्यापारी संगठन के लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उनके काफिले पर पथराव भी किया गया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। 


फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद सपा नेताओं को वहां से निकाला। इस घटना से नाराज समाजवादी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर एक पर पोस्ट कर कहा कि गोरखपुर के दौरे के दौरान, उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडेय जी एवं लाल बिहारी यादव जी पर असामाजिक तत्वों का हमला घोर निंदनीय है। 


यदि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के जन संपर्क एवं जन समस्याओं की सुनवाई पर सत्ता संरक्षित अराजकतत्वों तत्वों द्वारा प्राण घातक प्रहार होगा तो ये अराजकता का राज ही कहलाएगा। आरोपियों के विरुद्ध पक्षपातहीन कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो अन्यथा ये माना जाएगा कि ये सोची-समझी साजिश रची गयी थी। वहीं माता प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घर तोड़े जा रहे हैं। जबकि उनको उचित मुआवजा नहीं दे रही है। व्यापारियों का आरोप है कि जमीन की कीमत के मुकाबले मुआवजा काफी कम दिया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad