Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्टाफ नर्स के आरोपों से मुक्त हुये सी.एम.एस.



स्टाफ नर्स के आरोपों से मुक्त हुये सी.एम.एस.
बस्ती, 23 जून। 
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस अनिल कुमार स्टाफ नर्स द्वारा लगाये आरोपों में दोषमुक्त किये गये। एडी हेल्थ की जांच के उपरान्त आरोप फर्जी और मनगढ़न्त पाये गये। इस मामले में स्वयं शिकायतकर्ता ने लिखित रूप से कहा है कि 29 मई को सी एम एस के विरूद्ध की कई शिकायत और आरोपों के संदर्भ में कोई कार्यवाही नही चाहती हैं। 


यह भी कहा है कि मैं भविष्य में अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करूंगी। साथ ही विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया है कि उनकी माता जी काफी वृद्ध हैं एवं बीमार रहती है, जिनके देखभाल के साथ-साथ डियूटी भी कर सकँ, इसलिए जिला चिकित्सालय, बस्ती में हुए स्थानान्तरण को संशोधित करते हुए उन्हे जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में ही रखा जाये। उपरोक्त के संदर्भ में स्टाफ नर्स ने कहा हमने सी एम एस के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की थी। अब वे झूठी खबरों से हमे बदनाम कर रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि हम आज भी सी एम एस के ऊपर लगाये गये मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर कायम हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad