Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्रीजगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में उमड़ी भक्तों की आस्था



श्रीजगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में उमड़ी भक्तों की आस्था
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस वर्ष भी अपार श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को प्रातः काल पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन की मंगल आरती के साथ पूजा का शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजे रथ की स्थापना एवं पारंपरिक विधियों का आयोजन संपन्न हुआ, जिसके बाद दोपहर को भगवान को विशेष रूप से तैयार किए गए 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। 


दोपहर 1ः30 बजे महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया। इस पावन आयोजन में लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित भाग लिया। दोपहर दो बजे ’पाहंडी बीजे’ की रस्म प्रारंभ हुई, जिसमें सेवकों द्वारा चारों विग्रहों को 24 फीट ऊंचे रंग-बिरंगे रथ पर विधिपूर्वक विराजमान किया गया। पूरा वातावरण ’हरिबोल’ और ’जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। रथयात्रा की खास बात यह रही कि भक्तों ने रथ को लगभग तीन किलोमीटर दूर सेक्टर-71 स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर तक खींचते हुए भगवान को मौसी के घर तक पहुंचाया। 


रथ के वहां पहुंचने पर भक्तों की श्रद्धा और भावनाओं का दृश्य अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय रहा। भगवान की मूर्तियों को मौसीबाड़ी में विशेष वेदी पर रात्रि में स्थापित किया गया, जहां वे 5 जुलाई तक पूजित रहेंगे। इसके उपरांत बहुड़ा यात्रा के साथ विग्रह पुनः श्रीमंदिर लौटेंगे। इस पवित्र आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के लिए कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक विमला बाथम, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगर, वृंदावन से पधारे स्वामी भाईया महाराज, गुरुजी गौतम ऋषिजी, जिलाधिकारी मनीष वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad