Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में रामजानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बस्ती में रामजानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

कलवारी,बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। रामजानकी मार्ग स्थित गंगउपुर के पास लघु शंका करके वापस लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कलवारी थाना क्षेत्र के गंगउपुर गांव निवासी 60 वर्षीय भगवान दास उर्फ साहब राम ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग के किनारे मकान बनाकर बच्चों के साथ रहते थे। 


मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण करते थे। शनिवार दोपहर बाद वे अपने मकान से पूरब लघु शंका करने गए थे। सड़क की पटरी से वापस लौटते समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से घायल को बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा लेकर गए जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। 


जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल साहब राम को मृत घोषित कर दिया। मृदुल स्वभाव के धनी साहब राम अपने पड़ोसियों में बहुत लोकप्रिय थे। बेहद मिलनसार स्वभाव के कारण उनके जानने वाले उनका बहुत सम्मान करते थे। 60 वर्ष के उम्र में भी वह कड़ी मेहनत कर परिवार का गुजारा करते थे। घर के कमाऊँ व्यक्ति की आकस्मिक मौत से उनके चारों बेटे राजू, अरुण, काशी, रवि और तीन बेटियां सन्नो, पूजा, दीपा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad