Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाजीपुरः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मारपीट में दल्हे की मौत



गाजीपुरः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मारपीट में दल्हे की मौत
यूपी डेस्कः
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में एक दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। त्रिलोकपुर गांव निवासी ब्रिगेडियर राम के बेटे राकेश कुमार की शादी जगदीशपुर गांव में तय हुई थी। गुरुवार की शाम बारात दुल्हन के गांव पहुंची। दुल्हन पक्ष ने बारात का पारंपरिक स्वागत किया और सभी बारातियों को सम्मानपूर्वक जलपान कराया। 


इसके बाद घर के आंगन में पारंपरिक रस्म पूरी की गई। इन सबके बाद दूल्हा बारात लेकर पंडाल में जा पहुंचा। द्वारपूजा के थोड़ी देर बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाल के लिए मंच पर पहुंचे। यहां डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता को पीटना शुरू कर दिया। पिता को पिटता देख, दूल्हा राकेश उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। इसी बीच वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उस पर भी लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला कर दिया। 


हमले में दूल्हा और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एक निजी नर्सिंग होम में ले गया और फिर उन्हें मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेज दिया गया। हालत नाजुक होने पर दूल्हे को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने शादी के माहौल को गहरे शोक में बदल दिया। दूल्हे की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad