Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका


देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

नेशनल डेस्कः झारखंड में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य रोड पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 


मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई। दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, ‘देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad