Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरयू नदी में अज्ञात महिला कूदी, नही मिला कोई सुराग



सरयू नदी में अज्ञात महिला कूदी, नही मिला कोई सुराग
बस्ती, 02 जुलाई।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के पेठियालश्करी गांव के सामने बुधवार की दोपहर एक महिला बंधे के  नीचे आई और सरयू मे छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोग उसको बचाने के लिए आगे बढ़े। एक अधेड ने अपनी लाठी पकड़ाई लेकिन महिला ने लाठी नही पकडी और देखते देखते धारा मे विलीन हो गई। मौके पर मौजूद नाविको ने भी प्रयास किया।


लेकिन असफल रहे। महिला कौन थी नदी मे क्यों कूदी इसका कुछ पता समाचार लिखने तक नही चल सका है। घटना की सूचना ग्रामीणो ने पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कोई सफलता नही मिली। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोपहर पेठिया लश्करी गांव के सामने एक महिला साडी पहने हुई थी और अचानक सरयू मे कूद गयी जिसका खोजबीन करवाया जा रहा है लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल सका है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad