Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फर्जी एनकाउन्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विवादों में घिरी सोनहा पुलिस



फर्जी एनकाउन्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विवादों में घिरी सोनहा पुलिस

बस्ती, 30 अगस्त। सोनहा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को वारदात के 12 घण्टे के अंदर मुठभेड़ के दौरान पैर मे गोली मारकर गिरफ्तार करने वाली पुलिस विवादों में घिर गई है। पुलिस की स्क्रिप्ट को ग्रामीणों ने चुनौती दिया है। बताया जा रहा है पुलिस फर्जी मुठभेड़ दिखाकर वाहवाही लूट रही है। मामला अमरौली सुमाली गांव का है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि थाना अध्यक्ष चंदन ने निर्दोष युवक को गोली मारकर मुठभेड़ का नाटक रचा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को उन्होंने खुद पकड़कर सोनहा थाने में पुलिस को सौंपा था। इसके बावजूद कुछ देर बाद पुलिस ने मुठभेड़ की खबर फैलाकर दावा किया कि आरोपी भागते समय गोलीबारी में घायल हो गया। हमने आरोपी को थाने में पुलिस के हवाले किया था। फिर यह कैसे हो सकता है कि वह भाग निकला और मुठभेड़ हो गई? यह सब मनगढ़ंत कहानी है। ग्रामीणों का कहना है कि सीसीटीवी पुलिस की मनगढन्त कहानी के राज खोल सकता है। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष चंदन ने जानबूझकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। 


थानाध्यक्ष चंदन द्वारा रचा गया षडयंत्र पुलिस की छवि खराब कर रहा है। अधिकारियों को खुश करने के लिये एसओ चंदन ने अपराध किया है। आरोपी के भाई और गांव के तमाम लोग इस मामले में एसपी से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो सीओ ने उन्हे गुमराह कर वापस भेज दिया और सच्चाई एसपी तक नही पहुंचने पाई। ग्रामीणों का कहना है की इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। थाना अध्यक्ष चंदन को तत्काल निलंबित किया जाए। थाने के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं। इस मामले में देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस के उच्चाधिकारी एसओ चंदन के षडयंत्र पर अपनी भी मुहर लगायेंगे हैं या फिर उनके खिलाफ कार्यवाही करके पुलिस अफसरों को सबक सिखायेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad