बस्ती में आकाशीय बिजली से बाल बाल बंचे, बच्चे
बस्ती, 01 सितम्बर। रविवार को एक बड़ी घटना टल गई। वायरल वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। घटना किसान पीजी कालेज की है। यहां सुबह करीब 9.00 बजे बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच गरज के साथ बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली भी गिरी। गनीमत रहा बिजली बच्चों से करीब दो सौ मी. दूर यूकेलिप्टस के पेड़ पर गिरी।
कालेज परिसर में रोजाना बच्चे खेलने आते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण उनकी संख्या कुछ ज्यादा थी। बच्चे स्टैंड में मोबाईल लगाकर कबड्डी खेल रहे थे, उसी मोबाईल के कैमरे में बिजली गिरने का वीडियो कैद हो गया। इसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक बड़ा हादसा टला है। रेशांत श्रीवास्तव, कृतार्थ मिश्रा, देवर्षि ओझा, हर्ष सिंह, गोपाल, अंबुज, वीर, सौरभ, ऋषभ के साथ सागर और आदर्श आदि बच्चे खेल रहे थे। ये खबर आम जनमानस को जागरूक करने के लिये हैं। हमे जानना चाहिये कि आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में हम अपना बचाव कैसे करें।
खुले मैदान में सुरक्षा के उपाय
सबसे पहले, जितनी जल्दी हो सके, सुरक्षित आश्रय की तलाश करें। धातु संरचनाओं या धातु की चादरों वाले स्थानों से दूर रहें। यदि बाहर हैं, तो निचले स्थानों पर शरण लें। हालांकि, बाढ़ संभावित क्षेत्रों से बचें। पैरों को एक साथ रखें और सिर को झुका लें। अगर आपको महसूस हो कि आपके शरीर के बाल खड़े हो रहे हैं, तो यह संकेत है कि आकाशीय बिजली गिरने वाली है। जमीन पर सीधे लेटने से आप आकाशीय बिजली का आसान लक्ष्य बन सकते हैं। बिजली के खंभे, तार, पेड़, इंटरनेट, पहाड़ और धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें क्योंकि ये विद्युत कंडक्टर के रूप में काम करते हैं।
क्या न करें
पेड़ बिजली के लिए एक प्राकृतिक कंडक्टर होते हैं, उनकी छाया में खड़ा होना खतरनाक हो सकता है। रबर सोल वाले जूते या कार के टायर आकाशीय बिजली से सुरक्षा नहीं प्रदान करते हैं, इसलिए इन पर भरोसा न करें।












Post a Comment
0 Comments