Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साहचर्य और मानवता से जुड़े कार्यक्रम दिलाते हैं रोटरी को वैश्विक पहचान- डीआईजी



साहचर्य और मानवता से जुड़े कार्यक्रम दिलाते हैं रोटरी को वैश्विक पहचान- डीआईजी

बस्ती, 01 सितम्बर। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन मंडल 3120 का 34 वां पद ग्रहण का कार्यक्रम भव्य समारोह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती रेंज के डी आई जी संजीव त्यागी गेस्ट ऑफ़ ऑनर रो. बाल कृष्ण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ रो कौशल त्रिपाठी के संयोजन में दीप प्रज्जवलन किया गया।



इसके पश्चात रोटरी की परम्परा के अनुसार सर्जेन्ट एट आर्म रो. आशीष श्रीवास्तव ने मीटिंग कॉल टू आर्डर राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्वागत एवं संचालन रो. मयंक श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि संजीव त्यागी ने कहा कि रोटरी की वैश्विक पहचान साहचर्य एवं मानवता से जुड़े कार्यक्रमो से है और मुझे खुशी है कि क्लब उन्ही परम्पराओं के साथ आगे बढ रहा है। सचिव 24-25 के द्वारा किये गए कार्य को बताया गया। तत्पश्चात् वर्ष 2025- 26 के सचिव रो विवेक अग्रवाल एवं अध्यक्ष रो आनंद प्रकाश गोयल को कालर प्रदान किया गया। 


इस कार्य में रो राम विनय पाण्डेय ने सहयोग प्रदान किया सचिव रो विवेक अग्रवाल ने अभी तक किये गए कार्यों को एक डाक्यूमेंट्री के रूप में प्रस्तुत किया जिसमे ब्लड डोनेशन ट्री प्लांटेंशन साईकिल वितरण गर्भवती महिलाओ को पुष्टाहार का वितरण आदि अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल रहे जिसकी लोगों ने सराहना की। अध्यक्ष आनंद गोयल एवं सचिव रो विवेक अग्रवाल ने वर्ष 2025 -26 के कैबिनेट से लोगों का परिचय करवाया। कार्यकम में विशिष्ट अतिथि रो. मनकेश्वर पाण्डेय एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर, रो. बाल कृष्ण अग्रवाल एवं रो. हरबंश सिंह सचदेवा ने अपने विचार व्यक्त किये।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रो. सतीश राय, रो, प्रवीर आर्या, रो. हृरबंश सिंह सचदेवा, रो. डॉ अश्वनी कुमार सिंह, रो. डॉ के के सिंह. रो. प्रमोद गाडिया, रो. राजन गुप्ता, रो. महेंद्र सिंह, रो. आशीष श्रीवास्तव, रो. अरुण भानीरामका, रो. डॉ डी के गुप्ता, रो. डॉ निधि गुप्ता, रो. मनोज अग्रवाल, रो, अविनाश गुप्ता, डॉ दीपक श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुहानी, बाबा राम लखन दास, रोटरी क्लब सेन्ट्रल से रो. मुनरद्दीन, रो. एल के पाण्डेय. रोटरी क्लब ग्रेटर से रो. आर डी चौधरी, रो. किशन गोयल, सीमा श्रीवास्तव, इनर वहील क्लब से साधना गोयल, उमा अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल से मीतू अग्रवाल, तनु अग्रवाल, प्रीति डिडवानिया, राधा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad