Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जरूरी खबरः बगैर हेलमेट नही मिलेगा पेट्रोल



जरूरी खबरः  बगैर हेलमेट नही मिलेगा पेट्रोल

यूपी डेस्कः यातायात नियमों का पालन न करने से लोग सड़क हादसों में अपनी जांन गंवा रहे हैं। हादसों की संख्या और मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से यूपी में एक बार फिर ’’नो हेलमेट नो पेट्रोल’’ अभियान लागू किया गया है। अब अगर आप बाइक या स्कूटी पर बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचते हैं, तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा।


जानकारी के अनुसार 1 सितम्बर से पूरे उत्तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य किसी को सजा देना नहीं है, बल्कि लोगों को यह समझाना है कि हेलमेट पहनना जरूरी है और यह आपकी जान बचा सकता है। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि लोग लापरवाही ना करें और हेलमेट पहनने की आदत डालें। हर जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग इसकी निगरानी कर रहे हैं। सूचना विभाग लोगों को इस बारे में जागरूक करेगा। सीएम योगी ने नागरिकों से अपील किया है कि ’पहले हेलमेट, फिर ईंधन।’ इसका मकसद सिर्फ आपकी सुरक्षा है। हेलमेट से आपकी जान बच सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad