Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महर्षि विद्या मन्दिर मे धूमधाम से मना सहर्षशीर्षादेवी मण्डल का स्थापना दिवस



महर्षि विद्या मन्दिर मे धूमधाम से मना सहर्षशीर्षादेवी मण्डल का स्थापना दिवस
Foundation Day of Saharshashirshadevi Mandal celebrated with great pomp at Maharishi Vidya Mandir
बस्ती, 30 सितम्बर। मड़वानगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर मे सहर्षशीर्षादेवी मण्डल का  स्थापना दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस दिन को महर्षि जी के परम शिष्य एंव महर्षि विद्या मन्दिर समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड बह्मचारी गिरीश चन्द्र वर्मा जी के नेतृत्व में 9 अक्टूबर 2013 को शारदीय नवरात्रि तिथि के पंचमी तिथि को महर्षि विश्व शांति आंदोलन की महिला इकाई द्वारा शुरू किया गया था।


इस क्रम में सबसे पहले जगत जननी माँ दुर्गा के नवरूप मे स्कूल के बच्चियों को बैठाकर के उनका विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया एंव उन दुर्गा रूपी बच्चियों से सभी ने आशीर्वाद लिया। इसके बाद विश्व मे शान्ति बनी रही इसके लिए प्रार्थना किया गया। ध्यान शिक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह ने सहर्षशीर्षादेवी मण्डल के धार्मिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एंव शक्तिस्वरूपा, माँ जननी माँ दुर्गा के बारे मे विस्तृत रुप से सभी को बताया गया। श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव के द्वारा ध्यान एंव योग का कार्यक्रम भी कराया गया। 


तत्पश्चात प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने महर्षि विद्या मन्दिर सहर्षशीर्षादेवी मण्डल के कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा के चमत्कारिक स्वरुपों के बारे मे वर्णन किया। बच्चो एंव अभिभावको को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मधू पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, फूल कुमारी ,सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तवा, प्रिंयका, स्वाती, अमित पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, अमित कुमार ,राम सागर, अशोक श्रीवास्तव, विजय सिंह साहनी, उधम सिंह, पवन कुमार ,रेवती रमण सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad