Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल का मामला है, ख्याल रखें इसका- डा. अनिल कुमार



दिल का मामला है, ख्याल रखें इसका- डा. अनिल कुमार
It is a matter of the heart, take care of it - Dr. Anil Kumar
बस्ती, 29 सितम्बर। जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने कहा दिल हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। इसकी देखभाल करना जरूरी है। आम जनमानस को हार्ट के प्रति जागरूक करने के लिये दुनिया भर में वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। प्रायः देखा जाता है कि थोड़ी सी भी मेहनत का काम करने के बाद हमारे दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं। कहा हम कोई तेज गतिविधि करते हैं तो हमारा दिल तेजी से धड़ककर हमें आराम करने का संकेत देता है। 


दिल हमारे शरीर का वो हिस्सा है, जो अगर अचानक धड़कना बंद कर दे तो व्यक्ति की सांसें थम जाती हैं। इसलिए, हर व्यक्ति को अपने हार्ट हेल्थ को निरोगी रखने की कोशिश करनी चाहिये। सीएमएस डा. अनिल कुमार ने कहा हार्ट को स्वस्थ रखने के लिये हमे हेल्दी और संतुलित आहार और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करना है। इसके अलावा समय पर जांच करवाना और डाक्टर का परामर्श लेना नही भूलना चाहिये। 


डा. अनिल कुमार ने कहा कि लोगों को यह भ्रम नही पालना चाहिये कि िर्ट की बीमारी बुझ़ापे में आती है। अब यह युवाओं को भी बहुत ज्यादा प्रभावित करने लगी है। ज्यादातर दिल की बीमारी गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, स्मोकिंग और शराब के सेवन के कारण होती है। इसलिए, वर्ल्ड हार्ट डे पर लोगों को एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने और बुरी आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है जिससे उन्हे हार्ट के खतरों से बचाया जा सके। डा. कुमार ने अपने कक्ष में एक बैठक कर लोगों को हार्ट की बीमारी को लेकर जागरूक करने को प्रेरित किया।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad