Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है गौतमबुद्धनगर का जिला संयुक्त चिकित्सालय




डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है गौतमबुद्धनगर का जिला संयुक्त चिकित्सालय 
Gautam Buddha Nagar's district joint hospital is grappling with a shortage of doctors.
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग चार हजार मरीज ओ पी डी ‌मे अपना ईलाज करवाने आते हैं, लेकिन मरीजों की समुचित चिकित्सा डाक्टरों के अभाव में नहीं हो पाता है। यहां पर लगभग एक सौ डाक्टरों की नितांत आवश्यकता है। हालांकि वर्तमान समय में करीब दो सौ डाक्टर है जबकि चार सौ डाक्टर होने चाहिए।


उक्त बातें जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा ने शनिवार को इस संवाददाता को बताईं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मरीजों तथा उनके साथ आने वाले सहायकों के लिए अस्पताल परिसर से बाहर भी महिलाओं एवं पुरुषों के लिए कम से कम चार शौचालयों का होना जरूरी है। डाक्टर रा‌णा ने कहा कि इस जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। जिससे मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो पाता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के बेसमेंट में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


लेकिन पता नहीं किस तरीके से फर्श बनाया गया है कि उसमें से जल निकासी नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि हम मरीजों की सेवा व सुश्रुषा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। सी एम एस ने जानकारी दी कि इसी क्रम में डॉक्टर शालिनी ने आज शनिवार को अपना जन्मदिन अपने घर पर न मनाकर अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया। डाक्टर राणा के अनुसार जन्मदिन के उपलक्ष्य पर डाक्टर शालिनी ने केक काटा तथा तेरह बच्चों को खिलौने गुब्बारे एवं वाकर तथा अन्य उपहार कूपोषण से ग्रसित बच्चों के मध्य वितरित किया। सी एम एस ने कहा कि जब कोई मरीज स्वस्थ हो जाता है तो उन्हें अलौकिक खुशी प्राप्त होती है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad