Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हापुड़ में बीमा के करोड़ों रूपये हड़पने के लिये कलियुगी बेटे ने मां बाप को मार डाला



हापुड़ में बीमा के करोड़ों रूपये हड़पने के लिये कलियुगी बेटे ने मां बाप को मार डाला
In Hapur, a son killed his parents to grab crores of rupees of insurance money.
यूपी डेस्कः हापुड़ जिले में एक कलियुगी बेटे ने बीमा के करोड़ों रूपये हड़पने के लिये अपने माता पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बीमा कंपनियों से लगभग 50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक, विशाल कुमार ने अपने पिता, मां और पत्नी के नाम से विभिन्न बीमा कंपनियों में करोड़ों रुपए का बीमा कराया था। 



उसके बाद उसने एक-एक कर इन लोगों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें यह बात सामने आई कि मौतें असामान्य हैं और नेचुरल नहीं लगतीं। पुलिस ने विशाल और उसके साथी सतीश कुमार को हापुड़ के मोदीनगर रोड से गिरफ्तार किया। अब दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। विशाल के पिता मुकेश सिंघल की मौत सड़क दुर्घटना में हुई बताई गई थी।


लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दुर्घटना के विवरण में कई विसंगतियां मिलीं। मुकेश ने 39 करोड़ रुपए से ज्यादा के बीमा पॉलिसी कर रखे थे, जो उनकी आय के हिसाब से असामान्य था। बीमा कंपनी ’निवा बुपा’ के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय और अस्पताल में भर्ती होने के समय के रिकॉर्ड में भी अंतर था। दुर्घटना का समय और चोटों के प्रकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मेल नहीं खाते थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विशाल को पहले अपनी मां प्रभा देवी और पत्नी की मौत के बाद भी लाखों रुपए के बीमा क्लेम मिले थे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad