Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रामलीला देखने में हुआ विवाद, बंदूक लेकर थाने पहुंचा युवक



रामलीला देखने में हुआ विवाद, बंदूक लेकर थाने पहुंचा युवक
A dispute broke out while watching Ramlila, and a young man arrived at the police station with a gun.
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) शहर कोतवाली के गजरौला गांव मे प्रोजेक्टर पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। गांव के सजल ने आरोप लगाया कि रामलीला देखने के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज की और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। सजल के अनुसार, जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे, तो आरोपी पक्ष के लोग उनका पीछा करते हुए थाने तक पहुँच गए। 


थाने में पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और आरोपी के हाथ से बंदूक छीनकर उसे अनलोड किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिसकर्मी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के हाथ से बंदूक छीनकर उसे अनलोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीओ सिटी गौतम राय ने बताया की दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति बंदूक लेकर थाने आया था, जिसकी बंदूक जब्त कर ली गई है। बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad