बड़ेवन चौकी के निकट हुई चोरी, गश्ती पर उठ रहा सवाल
बस्ती, 01 सितम्बर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेबन पुलिस चौकी से गोरखपुर जाने वाले रोड से 200 मीटर की दूरी पर निखिल ट्रेडर्स में बीती रात चोरों ने टीन शेड काटकर दुकान में घुसकर कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब निखिल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मनोज जयसवाल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोरों ने टीन शेड काटकर दुकान में घुस आए थे।
तुरंत इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। घटना के बावत उन्होंने बताया कि दुकान के लॉकर में रखा 12000 रुपये नकद और सीसी कैमरे का डी वी आर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले भी उनके दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाए।












Post a Comment
0 Comments