Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री आवास पहुंची महिला ने दो बच्चों, पति संग की आत्मदाह की कोशिश



मुख्यमंत्री आवास पहुंची महिला ने दो बच्चों, पति संग की आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ, उ.प्र.। मुख्यमंत्री आवास के पास हरदोई की एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। ये कोई नई बात नही है। मुख्यमंत्री आवास के निकट आत्मदाह करने की कई और खबरे इससे नहले भी आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार अन्याय और निराशा के प्रतीक बन चुके हैं। इसीलिए यहाँ आए दिन आत्महत्या के प्रयास की खबरें सामने आती रहती हैं।



सोमवार को महिला पति और दो बच्चों के साथ हरदोई से लखनऊ पहुंची। सीएम आवास के सामने बने गोल्फ क्लब में अचानक उसने बैग से शीशी निकाली और खुद पर तेल उड़ेल लिया। आग लगाने के लिए जैसे ही उसने माचिस निकाली, वहां मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए। उन्होंने दौड़कर महिला को पकड़ लिया और थाने ले गए। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि महिला का नाम रोली देवी है। वह हरदोई जिले के पिहानी की रहने वाली है। 


हरदोई के ही विक्की मिश्रा ने उसे लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा दिया और 50 लाख रुपए ले लिए, लेकिन मकान नहीं दिलाया। इनमें से 24 लाख रुपए उसने वापस कर दिए, जबकि 26 लाख रुपए अभी तक नहीं लौटाए। महिला का कहना है कि उसने विक्की के खिलाफ हरदोई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विक्की ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इसी धमकी और परेशानियों से तंग आकर वह सीएम से मिलने आई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad