Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डांडिया नाइट में देवी भजनों पर झूमे दर्शक



डांडिया नाइट में देवी भजनों पर झूमे दर्शक 
The audience danced to the devotional songs of Goddess at the Dandiya Night.
बस्ती, 29 सितम्बर। दी सिटी मोंटेसरी स्कूल पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया नाइट एवं भजन संध्या कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी एवं विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे द्वारा सर्वप्रथम माता रानी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


प्रबंधक अनूप खरे ने कार्यक्रम की शुरुआत की, विद्यालय के बच्चों ने आए हुए सभी अतिथियों सामाजिक सेवा संस्थान चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्विनी श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, जेपी तिवारी, मुकेश खंडेलवाल, प्रशांत पांडे, विवेक श्रीवास्तव, भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि को मां की चुनरी पहनाकर, बैज लगाकर एवं चंदन लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा दी सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने ऐसा कार्यक्रम अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया है जो अविस्मरणीय है। अनूप खरे ने सभी के प्रति आभार जताया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad