Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अब 01 नवम्बर को शुरू होगी रामलीला



अब 01 नवम्बर को शुरू होगी रामलीला
Now Ramlila will start on 1st November.

बस्ती, 30 अक्टूबर। सक्सेरिया इण्टर कालेज ग्राउण्ड में 31 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला प्रतिकूल मौसम के कारण अब 01 नवम्बर से होगी। आयोजको ने यह जानकारी देते हुये बताया के मौसम के व्यवधान और सम्मानित दर्शकों के सुझाव पर आयोजन की शुरूआत एक दिन के बाद होगी। आयोजन समिति के पंकज त्रिपाठी ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बारिश को देखते हुये वाटर प्रूफ टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है लेकिन लगातार हो रही रिमझिम बरसात में दर्शकों को रामलीला स्थल तक पहुंचने मे भारी परेशानी होगी। उन्होने दर्शकों को हुई असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये आयोजन को सफल बनाने की अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad