उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिये स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित किये गये डा. डी.के. गुप्ता
Dr. D.K. Gupta honored by the Health Minister for excellent health services
बस्ती, 30 अक्टूबर। गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी के गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये उ.प्र. के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सम्मान पत्र प्रदान किया। सम्मान से अभिभूत डा. गुप्ता ने कहा कि उनके लिये सेवा ही धर्म है।
चिकित्सा ़क्षेत्र का यही मूल सिद्धान्त है। एक चिकित्सक के रूप में शुद्ध अंतःकरण एवं निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर निधि गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह सिर्फ डा. गुप्ता का सम्मान नही है बल्कि समूचे जनपद के लिये गौरव की बात है। उन्होने यह भी कहा कि हॉस्पिटल परिवार को अपनी सेवाओं पर गर्व है। हम नवीनतम चिकित्सा तकनीकी का प्रयोग करते हुए आधुनिकतम चिकित्सा सेवायें देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में बस्ती मंडल के पहले पेन क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत बिना ऑपरेशन एवं चीर फाड़ के नसों पर इंजेक्शन थेरेपी द्वारा असहनीय दर्द का इलाज किया जाता है। इसके अतिरिक्त एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी जैसी आधुनिकतम तकनीक के द्वारा रीड की हड्डी के टेढ़े-मेढ़े होने का सफल इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार की आधुनिकतम तकनीक को बस्ती मंडल में लाने का श्रेय ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को जाता है जो बस्ती मंडल के चिकित्सा सेवा परिदृश्य में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ता है।









 
 
 
 
 
Post a Comment
0 Comments