Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

8 वीं में एडमिशन के लिये मदरसा प्रशासन ने छात्रा के परिजनों से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट



8 वीं में एडमिशन के लिये मदरसा प्रशासन ने छात्रा के परिजनों से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट
Madrasa administration asks girl's family for virginity certificate for admission in 8th standard

यूपी डेस्कः मुरादाबाद जिले से एक मदरसे की हैरान करने वाली हरकत सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे ने 13 वर्षीय छात्रा के परिजनों से उसकी ‘वर्जिनिटी टेस्ट रिपोर्ट’ मांग लिया और कहा रिपोर्ट आने के बाद ही एडमिशन होगा। इतना ही नही परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई तो उन्हें मदरसा परिसर से बाहर निकाल दिया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।


जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के रहने वाले बच्ची के पिता मोहम्मद यूसुफ ने एसएसपी मुरादाबाद से लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि मदरसा प्रशासन ने न केवल उनकी बेटी की मर्यादा का अपमान किया, बल्कि एडमिशन देने से पहले वर्जिनिटी टेस्ट कराने की शर्त रखी। मामला जामिया असानुल बनात गर्ल्स कॉलेज (मदरसा) का बताया जा रहा है। 


परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने बच्ची का टेस्ट कराने से मना किया, तो मैनेजमेंट ने न केवल उन्हें बाहर निकाल दिया बल्कि अपमानित भी किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि किसी भी शैक्षणिक संस्था को इस तरह के मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग करने का अधिकार नहीं है। सत्यता की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।” पीड़ित परिवार ने कहा कि इस घटना से बच्ची मानसिक रूप से बहुत आहत हुई है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad