Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उत्तराखण्ड के चमोली में खाई मे गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत



उत्तराखण्ड के चमोली में खाई मे गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Three members of a family died after a car fell into a gorge in Chamoli, Uttarakhand.

उत्तराखंड डेस्कः चमोली जिले में बृहस्पतिवार को देवखाल के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर हुए इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 


हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। घायल को उपचार के लिए गोपेश्वर में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार चमोली जिले की पोखरी तहसील के विशाल गांव का रहने वाला था। मृतकों की पहचान अरविंद त्रिपाठी, अनीता त्रिपाठी और अनंत स्वरूप त्रिपाठी के रूप में हुई। घायल अंबुज त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी का पुत्र है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad