Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकार युगल किशोर पाण्डेय का निधन, साथियों ने कहा अपूर्णनीय क्षति



पत्रकार युगल किशोर पाण्डेय का निधन, साथियों ने कहा अपूर्णनीय क्षति
Journalist Yugal Kishore Pandey passes away, colleagues call it an irreparable loss

बस्ती, 16 अक्टूबर। वरिष्ठ अधिवक्ता, संपादक एवं पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर पाण्डेय का लंदन मे आकस्मिक निधन हो गया। नेशनल प्रेस क्लब (एन.पी.सी.) के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने श्री पाण्डेय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। अशोक श्रीवास्तव ने कहा श्री पाण्डेय ने लंबे समय तक जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की, और समाज के वंचितों की आवाज़ बुलंद किया। 


राजनीतिक रूप से वे कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे तथा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठित किया। वे अपनी तेजतर्रार वकालत, निडर लेखनी और निष्पक्ष विचारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत मे जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति संभव नही है लेकिन जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्रोत्साहित कर हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। एनपीसी के अध्यक्ष संतोष सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, नवनिधि पाण्डेय, विरेन्द्र पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, संदीप यादव, शंकर यादव ने युगल किशोर पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि श्री पाण्डेय का जाना एक युग के अंत के समान है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad