Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजा भैया के बेटी की अपील, कार्यवाही करिये ये हमे मरवा दीजिये



राजा भैया के बेटी की अपील, कार्यवाही करिये ये हमे मरवा दीजिये
Raja Bhaiya's daughter appeals, take action, get me killed

यूपी डेस्कः कुंडा से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा परिवारिक विवाद फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अब इस मामले में उनकी बड़ी बेटी राघवी सिंह ने अपनी मां का बचाव करते हुये एक वीडियो जारी किया है। राघवी सिंह ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुये कहा हम बहुत त्रस्त होकर योगी जी से एक मांग कर रहे हैं कि आप एक बार में ही हमको, हमारी मां को और हमारी बहन को मरवा दीजिए, लेकिन इस तरह धीरे-धीरे कर के हमारे हाथ-पैर नहीं काटिए।



फर्जी मुकदमे बाजी जो मां के ऊपर सरकार के समर्थन से हो रही है इसकी पीड़ा अब हम लोग झेल नहीं पाएंगे।’’ आपको बता दें प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। उन्होने कहा मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए। राघवी सिंह द्वारा जारी वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल है। प्रदेश भर में मिशन शक्ति का 5वां फेज चल रहा है। ऐसे में एक बेटी की मार्मिक अपील बेनतीजा रही तो सीएम योगी के पक्षपाती होने का आरोप पुष्ट माना जाना चाहिये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad