Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पटाखा व्यापारियों को बेवजह परेशान न करे प्रशासन- विवेकानंद मिश्र



पटाखा व्यापारियों को बेवजह परेशान न करे प्रशासन- विवेकानंद मिश्र
The administration should not unnecessarily harass the firecracker traders – Vivekanand Mishra

बस्ती, 17 अक्टूबर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती से वार्ता की। उन्होंने कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखा विक्रेताओं के साथ की जा रही प्रशासनिक कार्यवाही पर चिंता व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के चलते कई छोटे पटाखा विक्रेताओं की दुकानें जब्त की जा रही हैं, जिससे इन छोटे व्यापारियों का व्यवसाय ठप होने की कगार पर है। 


इससे एक ओर जहां इन लोगों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को भी दीपावली की खरीदारी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोग परंपरागत रूप से अपने निकटवर्ती बाजारों से ही पटाखे खरीदते आए हैं। लेकिन अब प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमित केंद्रों पर पटाखा बिक्री की व्यवस्था किए जाने से दूर-दराज़ के लोगों को बस्ती मुख्यालय आकर पटाखे खरीदना अत्यंत कठिन कार्य हो गया है। 


इससे त्योहार का उल्लास प्रभावित होने की संभावना है। जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कहा कि प्रशासनिक सख्ती की आड़ में छोटे व्यापारियों का शोषण न हो तथा लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं को नियमों के दायरे में व्यापार करने की अनुमति दी जाए। इस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया है, ताकि दीपावली का पर्व शांतिपूर्वक, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके और छोटे व्यापारी भी सम्मानपूर्वक अपनी जीविका चला सकें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad