Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आज का नौजवान जाति पांति को छोड़कर विकास चाहता है- जयंत



आज का नौजवान जाति पांति को छोड़कर विकास चाहता है- जयंत
Today's youth wants development, leaving aside casteism - Jayant

बस्ती, 31 अक्टूबर। गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयन्ती चौधरी ने अमहट घाट स्थित लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता किये। सबेरे से जारी बूंंदाबांदी और बारिश के कारण वाल्टरगंज में देशराज नारंग इण्टर कालेज में आयोजित रैली को स्थगित कर देना पड़ा। 


वे श्रीपालपुर गांव पहुंचे और ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय किसानों से मुलाकात किया। उन्होने देशराज नारंग इण्टर कालेज में ओपेन जिम देने की घोषणा किया। पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री जयन्ती चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान हितों के प्रति समर्पित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य 30 रूपया बढाकर गन्ना किसानों को बड़ी राहत दिया है। कहा कि उद्यमिता विकास के द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बिहार चुनाव के बारे में जयन्ती चौधरी ने कहा कि आज का नौजवान जाति पांति को छोड़कर विकास चाहता है। 


लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों का आगे बढाया जा रहा है। दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एन.डी.ए. की सरकार बनेगी। वाल्टरगंज चीनी मिल के सवाल पर उन्होने कहा कि यह निजी मिल है जिस पर बहुत कर्ज है। किसानों, श्रमिकों को कुछ धन दिया गया है। कहा कि किसानांं ने उन्हें ज्ञापन दिया है, विचार किया जायेगा कि वाल्टरगंज चीनी मिल को कैसे चलाया जाय। प्रेस वार्ता एवं कार्यक्रमों के दौरान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चन्दन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।


केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी का ऐश्वर्य राज सिंह ने सर्किट हाउस में स्वागत किया।उन्होने ने जनपद के किसानों के समस्याओं से अवगत कराते हुए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और वाल्टरगंज शुगर मिल को पुनः चलवाने का आग्रह किया। जयन्त चौधरी ने वाल्टरगंज के किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। श्रीपालपुर गांव में क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान अमरनाथ चौधरी, शंकर उर्फ गुलाला चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, अनूप गुप्ता, रामसजीवन चौधरी, गंगाराम राजभर, मो. शमी के साथ ही अनेक लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण किया।


बूंदाबांदी, बारिश के बावजूद रालोद जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य राज सिंह, आयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी, प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल, प्रदेश सचिव महिपाल पटेल, अशोक सिंह, अजय सिंह, राधेश्याम चौधरी, रजनीकान्त मिश्र, शिव कुमार गौतम, अतुल सिंह आदि के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि वर्मा, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, ऋषि राज, अरूण चौधरी, इन्द्र बहादुर यादव, अभय पटेल, रायअंकुरम श्रीवास्तव, डब्लू सिंह, अतुल सिंह, राना तिवारी, रवि तिवारी, वकास अहमद, चन्द्रभूषण सिंह, उदयभान यादव, शिवम पटेल के साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad