Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विकास भवन कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न, रामअधार पाल चौथी बार बने अध्यक्ष



विकास भवन कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न, रामअधार पाल चौथी बार बने अध्यक्ष
Vikas Bhawan Employees Union convention concludes, Ram Adhar Pal becomes president for the fourth time

बस्ती, 19 अक्टूबर। शनिवार को विकास भवन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे, पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्र की देख रेख में पदाधिकारियों का सर्व सम्मत से चुनाव सम्पन्न हुआ। 


राम अधार पाल चौथी बार अध्यक्ष, दीपमणि शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश महामंत्री, मनोज कुमार संगठन मंत्री, मुकेश सोनकर कोषाध्यक्ष और रामलाल लेखा सम्प्रेक्षक चुने गये। राम अधार पाल ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में वे निरन्तर कर्मचारी हितों को लेकर संघर्षरत हैं। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिये जहां जिलाधिकारी से अनेकों स्तर पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया गया वहीं प्रान्तीय और राष्ट्रीय मुद्दों के सभी आन्दोलनों में विकास भवन कर्मचारी संघ का निर्णायक योगदान रहा है। द्विवार्षिक अधिवेशन का डी.सी. मनरेगा संजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन के साथ ही निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। 


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, कोषागार अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पी.डी.डी.आर.डीए. राजेश कुमार, दीवानी न्यायालय अध्यक्ष अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ महामंत्री आशीष कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, रामस्वारथ चौधरी, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य आदि ने कर्मचारी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये एकजुटता पर जोर दिया। द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, गोवर्धन उपाध्याय, राजा शेर सिंह, आलोक, संजय श्रीवास्तव के साथ ही अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad