Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिखित आश्वासन पर माने किसान, धरना खत्म



लिखित आश्वासन पर माने किसान, धरना खत्म
Farmers agreed on written assurance, protest ended

बस्ती। किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि भेलमापुर में गन्ना क्रय केन्द्र खोला जायेगा, इसके लिये जिला गन्ना अधिकारी ने विक्रमजोत गन्ना समिति के सचिव को निर्देशित किया कि बभनान चीनी मिल को निर्देश दिया जाय कि भेलमापुर में गन्ना क्रय केन्द्र खोले जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाय।


यह जानकारी देते हुये भाकियू जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने बताया कि भेलमापुर में गन्ना क्रय खोले जाने की स्वीकृति प्रशासन द्वारा दिये जाने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। भाकियू के पूर्वान्चल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान, प्रदेश सचिव एवं निवर्तमान अध्यक्ष गन्ना समिति मुण्डेररवा दिवान चन्द पटेल, पूर्वान्चल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर जयराम चौधरी, रामचन्द्र सिंह, डा. आर.पी. चौधरी, अजय कुमार पाण्डेय, अरविन्द वर्मा, विनोद वर्मा, राम कुमार वर्मा, श्रवण चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थिति भाकियू  पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पहले उनकी मांग मान लेता तो धनतेरस के दिन आन्दोलन न करना पड़ता। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad