Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिम्मेदारी लेने की आदत डालें- डीआईजी



जिम्मेदारी लेने की आदत डालें- डीआईजी
Make it a habit to take responsibility: DIG

बस्ती, 28 नवम्बर। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, बस्ती में आज मेधा अलंकरण समारोह 2025 डीआईजी संजीव त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं सरस्वती वंदना के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 


विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं अतिथि परिचय कराया। तत्पश्चात् अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की तथा बच्चों को निरंतर श्रेष्ठता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। इसके बाद मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 


सम्मान समारोह में जिन आचार्यों को सम्मानित किया गया उनमें रविकुल रतन पांडेय, दीपक चौधरी, श्रीमती अनुपमा पांडेय, श्रीमती किरन त्रिपाठी, डॉ, उपेन्द्र द्विवेदी, ब्रजेश पांडेय, अजीत सिंह, अशीन्द्र प्रकाश मिश्र, आनंद राजन पाल और उमेश पांडेय भी शामिल थे। मुख्य अतिथि बस्ती रेंज के डी आई जी संजीव त्यागी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशा और प्रेरणा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपने बारे में हमेशा अच्छा सुनने की आदत डाले। साथ ही जिम्मेदारी लेने की आदत डालें। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर क्राइम की जानकारी होना आज के युग में अत्यंत आवश्यक है उसके प्रति हमेशा सतर्क रहे। विद्यालय के प्रबंधक ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad