Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मिशन शक्ति टीम ने दी महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी



मिशन शक्ति टीम ने दी महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी
बस्ती, 28 नवम्बर।
पुरानी बस्ती व महिला थाने की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर अपने अपने क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम के सहयोग से पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व महिला संबंधी अपराधों के प्रति सचेत रहने हेतु जागरूक किया। इस दौरान टीम ने भ्रमणशील रहकर जिला अस्पताल, रोडवेज, कटेश्वर पार्क, एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 


साइबर क्राइम के बारे मे बताते हुए इनसे बचने व सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे भी जागरूक किया गया। 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, थाने का सीयूजी नंबर 94544031121, 9454404782 के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान 40 लोगों को चेक किया गया एव 02 लोगो का माफीनामा भरवाकर उन्हे ख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad