Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरदार पटेल राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजे गये डा. वी.के. वर्मा



सरदार पटेल राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजे गये डा. वी.के. वर्मा
Dr. V.K. Verma was awarded the Sardar Patel National Pride Award.

बस्ती, 04 नवम्बर। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के उपलक्ष्य में सरदार पटेल साहित्य संस्थान बीसलपुर पीलीभीत द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी, वरिष्ठ चिकित्सक, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिये सरदार पटेल राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने डा. वी.के. वर्मा को उनके गोटवा स्थित पटेल एस.एम. एच. हास्पिटल गोटवा जाकर सौंपा।


डा. वी.के. वर्मा के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि ‘मानवता के स्वर, काव्य मुखी, युग चित्र, भावानुभूति, काव्य सौरभ, ‘भाव मन्थन’ काव्य संग्रह एवं लघु कथा संग्रह ‘सोच, कहानी संग्रह उत्कर्ष एवं ‘कोविड 19 काव्य संग्रह’ जैसी कृतियों की रचना सहज कार्य नहीं है. डॉ. वर्मा ने चिकित्सक और साहित्यकार दोनों सन्दर्भो में स्वयं को सिद्ध किया है। साहित्य जगत को उनसे बहुत संभावनायें हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि सम्मान से और बेहतर दायित्वों के निर्वहन की रचनात्मक ऊर्जा मिलती है। धु्रव चन्द्र वर्मा, राम स्वरूप वर्मा, शिवशंकर चौधरी, उत्कर्ष दूबे, अनूप विश्वकर्मा, जग प्रसाद, माया वर्मा, शालू यादव, डा. आर.एन. चौधरी, डा. नवीन, डा. अनिल श्रीवास्तव के साथ ही अनेक साहित्यकारों, चिकित्सकों, समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad