Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जमीनी विवाद के निस्तारण की मांग, डीएम से मिले पीडित



जमीनी विवाद के निस्तारण की मांग, डीएम से मिले पीडित
Demand for settlement of land dispute, victims met DM

बस्ती, 03 नवम्बर। लालगंज थाना क्षेत्र के निरंजनपुर निवासी राम समुझ ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जमीनी विवाद को निस्तारण कराये जाने और आदेशों का पालन कराये जाने की मांग किया है। डीएम को सोमवार को सौंपे पत्र में राम समुझ ने कहा है कि उसकी भूमिधरी आराजी क्षेत्र में गांव के ही बाल गोविन्द पुत्र सीताराम लेखपाल और पुलिस को गुमराह कर आदेशों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। 


उनके मकान को क्षतिग्रस्त कर मकान के बीच खाली आंगन को जबरिया कब्जा कर लेना चाहते हैं। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से बाल गोविन्द का मनोबल बढ गया है और वह कोई भी हरकत कर सकता है। उनके परिवार को आये दिन धमकियां दी जा रही है। बाल गोविन्द ने पुराने छप्पर, गाज को गिराकर ध्वस्त करने के साथ ही जिला दिया, जल निकासी का रास्ता रोक दिया किन्तु पुलिस चुप है। राम समुझ ने मांग किया है कि जमीनी विवाद का प्रभावी निस्तारण कराकर उन्हें न्याय दिलाने के साथ ही विपक्षी से उनके परिवार के जान माल की रक्षा कराया जाय। डीएम को पत्र  देने वालों में राम निहोर, विनय कुमार, राम केवल, राम कन्हैया,पूनम, धनवंता, साक्षी आदि शामिल रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad