Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवागत डीएम से मिले सेवा निवृत्त कर्मचारी



नवागत डीएम से मिले सेवा निवृत्त कर्मचारी 
Retired employees met the new DM
बस्ती, 04 नवम्बर। मंगलवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना से शिष्टाचार भेंट किया। उन्हें सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया गया। कहा एसोसिएशन की बैठक 6 नवम्बर को प्रेस क्लब सभागार में होगी।


यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन मंत्री उदय प्रताप पाल ने बताया कि डीएम से शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्य रूप से अशोक कुमार मिश्र, सुरेशधर दूबे, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार पाण्डेय, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, विशुनचन्द श्रीवास्तव ,दयाराम, छोटेलाल यादव, जंग बहादुर आदि शामिल रहे। मंत्री उदय प्रताप पाल ने  बताया कि एसोसिएशन की बैठक 6 नवम्बर को प्रेस क्लब सभागार में होगी जिसमें समस्याओं की समीक्षा कर संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad