Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेताजी के जीवन संघर्षो से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी- महेन्द्रनाथ यादव



नेताजी के जीवन संघर्षो से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी- महेन्द्रनाथ यादव
Younger generation to take inspiration from Netaji's life struggles- Mahendra Nath Yadav
बस्ती, 22 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर शनिवार को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी गरीबों, किसानों, नौजवानों की आवाज थे। 


उनके अधूरे सपनां को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवाद का कारवा निरन्तर प्रगति की ओर है। युवा पीढी को नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा। कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती और आरक्षण देकर सबको जोड़ने का काम नेताजी ने किया था। 


कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राजकपूर यादव, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, आदि ने नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। मुलायम सिंह यादव के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम भवन यादव, रन बहादुर यादव, मुरलीधर पाण्डेय, रमेश गौतम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, अकबर अली के साथ ही जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को नमन् किया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad