Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे पिता की चाइनीज मांझे की चपेट मे आने से मौत



बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे पिता की
चाइनीज मांझे की चपेट मे आने से मौत

यूपी डेस्कः
रोक के बावजूद चाइनीज़ मांझे का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। ताजा मामले मे चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गयी। घटना जौनपुर की है। गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी संदीप तिवारी (40) अपनी बेटी मन्नत को रोज की तरह सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। 


शास्त्री पुल पार करते समय एक प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। मांझा इतना धारदार था कि संदीप लहूलुहान हो गए। संतुलन खोने पर वे बाइक से गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कुछ घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप पेशे से प्राइवेट शिक्षक थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य। 


उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है। जौनपुर में पहले भी कई बार चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन बाजारों में इसकी बिक्री और इसके उड़ने की घटनाएं लगातार होती रही हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि सिर्फ कागजी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। परिजन और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त रोक लगाई जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad