Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोल्हौरा थानाध्यक्ष की मनमानी, एसपी तक पहुंची शिकायत



गोल्हौरा थानाध्यक्ष की मनमानी, एसपी तक पहुंची शिकायत
जिला संवाददाता, सिद्धार्थ नगर, उ.प. (अवधेश मिश्रा) गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी युनुश ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को दिये गये शिकायती पत्र मे थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव पर विपक्षी से मिलकर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कहा कि जब मैं शिकायत लेकर थाने पर पहुंचा तो उन्होंने मेरा प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया। मुझे बड़ी गालियां देते हुए विपक्षी को मेरे सामने बुलाकर कहा कि तुम जाओ जमीन कब्जा करो और मुझे दिन भर थाने पर बैठाये रखा। शाम को 151 की कार्रवाई कर दिये। शिकायतकर्त्ता ने कहा कि मेरा मुकदमा सिविल जज जूनियर डिबीजन के यहा लम्बित है वावजूद थानाध्यक्ष ने विपक्षी को जमीन कब्जा करा दिया। आरोप लगाया कि व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर वे विपक्षी को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका व्यक्त की है कि थानाध्यक्ष उसे या परिजन को फर्जी मुकदमे मे फंसा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad