Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे कोडिन सिरप मामले मे हुई गिरफ्तारी






बस्ती मे कोडिन सिरप मामले मे हुई गिरफ्तारी
बस्ती, 29 जनवरी। कोतवाली पुलिस टीम ने कोडिन सिरप की अवैध बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी निवासी मोहल्ला त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी के रूप मे हुई। अभियुक्त को बस्ती रोडवेज से गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता के जरिये गिरफ्तारी का खुलासा किया।




08 दिसम्बर 2025 को औषधि निरीक्षक अरविन्द कुमार ने जांचोपरान्त कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया कि गणपति फार्मा स्थित ग्राउंड फ्लोर, जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर जनपद बस्ती के संचालक पंकज कुमार पुत्र पतल साहनी निवासी दुर्गा मंदिर चौराहा हडिया जनपद बस्ती के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री की जा रही है। इसी तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस धारा 276, 277, 278, 318(4) 338, 336(3), 340(2) बीएनएसव 8(सी), 21(सी) एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाया कर रही थी। आपको बता दें यूपी में अब तक इस मामले में दर्जनों एफआईआर दर्ज हुई है। लाखों शीशी सिरप जब्त की जा चुकी है और दर्जनों गिरफ्तारियां हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad