तल्खियां खत्म, साथ रहेंगे प्रतीक, अपर्णा (Prateek. Aparna)
यूपी डेस्कः प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है। इस बात की पुष्टि खुद प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए की है। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ’’सब अच्छा है। वो चैंपियन होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।’’ इसके साथ ही प्रतीक यादव ने अपर्णा के साथ तस्वीर साझा करने के अलावा तलाक से जुड़ी अपनी पिछली दो सोशल मीडिया पोस्ट भी हटा दीं। इसके बाद यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है।
जानिये अपर्णा यादव को
अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू हैं व उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जानी-मानी हस्ती हैं। राजनीति से परे वह एक प्रशिक्षित क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल सिंगर हैं। उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से पढ़ाई की है। उन्हें अपने सामाजिक कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र से सराहना मिली है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स और पॉलिटिक्स में पोस्टग्रेजुएशन भी किया है।
जानिये प्रतीक यादव को
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। प्रतीक हमेशा एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहे हैं। वह मुख्य रूप से बिज़नेस करते हैं और अपनी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी लग्ज़री कारों के कलेक्शन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। प्रथमा और प्रतीक्षा प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां भी है।












Post a Comment
0 Comments